गोंडा, दिसम्बर 3 -- वजीरगंज। बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने के नेवादा नंदनगर निवासी झिनकान ने बुधवार को थाने पर तहरीर देकर बताया है कि वह 27 नवंबर की शाम आठ बजे बाइक से अपनी पत्नी कुशमा को बैठाकर दुर्जनपुर पचूमी चौराहे से दवा लेकर वापस घर जा रहा था। रास्ते में परसहना भट्ठे के पास सड़क पर बैजलपुर थाना नवाबगंज निवासी सूरज निषाद ने अपनी बाइक को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह व उनकी पत्नी गिर कर घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.