बस्ती, अप्रैल 10 -- बस्ती। स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए जिले को 24 नई बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस प्रदान की गई हैं। विधायक हरैया विधानसभा क्षेत्र भाजपा अजय सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा विवेकानंद मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा संजय चौधरी व सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने सीएमओ कार्यालय परिसर से एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक हरैया विधानसभा क्षेत्र भाजपा अजय सिंह ने कहा कि जिले को 24 नए एंबुलेंस उपलब्ध कराया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम ने बताया कि वर्तमान में जिले में 69 एम्बुलेंस का संचालन हो रहा है, जिनमें से 24 अब नई एम्बुलेंस से रिप्लेस किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...