बस्ती, फरवरी 10 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के पचपेड़िया रोड पर करंट की चपेट में आकर दो बच्चों की हुई मौत के मामले में बिजली विभाग ने बड़ी कारवाई की है। प्रथम दृष्टया घटना के लिए दोषी मानते हुए अवर अभियंता 33 केवी विद्युत उपकेंद्र पुरानी बस्ती अभिषेक कुमार को अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल, बस्ती ने निलंबित कर दिया है। इन्हें अधिशासी अभियंता कार्यालय रुधौली से संबद्ध किया गया है। इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी के साथ क्षेत्रीय अकुशल संविदा कर्मी प्रशांत कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता सदर की संस्तुति पर कार्रवाई करते हुए अधीक्षण अभियंता ने अग्रिम कार्रवाई के लिए सूचना एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी को प्रेषित की है। एसडीओ पुरानी बस्ती प्रभाकर को मुख्य अभि...