गोरखपुर, अप्रैल 6 -- बांसगांव। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम सभा बेदौली बाबू में एक लाख रुपये से 80 मीटर रास्ते पर इंटरलॉकिंग राज्य वित्त से लगा है, जिससे बस्ती के 15 घर के सैकड़ों लोगों को आने जाने के लिए रास्ता सुगम रास्ता मिल गया है,इस इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन गांव के ही सबसे बुजुर्ग व्यक्ति दूधनाथ हरिजन ने रामनवमी के शुभ अवसर पर फीता काटकर किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान मनोज कुमार के प्रतिनिधि विकास सिंह, सचिव अरुण कुमार पांडेय, दीपक सैनी, अनिल सैनी, आशुतोष सिंह, अजय कुमार आजाद, मुन्ना भारती, हरिकेश, श्यामलाल, रामाज्ञा, रामसूरत, जितेंद्र कनौजिया, शेषमणि, विपिन कनौजिया, शिवम, सत्यम, चंद्रशेखर आदि लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.