बस्ती, मार्च 24 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सोनहा थाने के तेनुआ असनहरा गांव निवासी भाकियू नेता रामजीत चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र किशन कन्हैया की मौत के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने केस दर्ज किया है। महाराष्ट्र के अहिल्या नगर जिले के अकोला थाने की पुलिस ने मृतक के भाई रामपाल की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। एफआईआर में अकोला थाने की पुलिस ने पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सोनहा थाने के तेनुआ असनहरा निवासी कुलदीप, प्रदीप व दिनेश तथा गौर थाने के बलुआ निवासी विजय कुमार एवं मझवा निवासी राजेश कुमार को आरोपी ठहराया है। किशन कन्हैया गांव के ही युवकों के साथ रहकर नासिक शहर में टाइल्स लगाने का काम करता था। परिजनों के मुताबिक काफी दिनों की बकाया मजदूरी को लेकर हुई तकरार में युवकों ने उसकी पिटाई कर दिया था। उसे इलाज के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.