लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- मैलानी। शनिवार रात जंगल से सटे ईदगाह वार्ड में तेंदुआ की आमद से लोगो में हड़कंप मच गया। मैलानी बफर जोन की गदनियां बीट में पिछले कई वर्षो से तेंदुआ प्रकृतवास बनाये हुए है। रात्रि लगभग 10 बजे जंगल से निकलकर तेंदुआ गेंहू के खेतो से होता हुआ खुटार रोड के किनारे ईदगाह वार्ड की रिहायशी बस्ती की ओर आ गया। जिससे देखकर लोगो ने शोर शराबा शुरू कर दिया। टार्च की रोशनी और शोर सुनकर तेंदुआ फिर जंगल में वापस लौट गया। सूचना मिलने पर मौके पर पंहुची वन विभाग की टीम ने मौके पर मुआयना किया और लोगो से अपने मवेशी घर में ही बांधकर रखने की सलाह दी। खेतो में तेंदुआ की आमद से रात्रि में खेत की रखवाली करने वालो में दहशत बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.