बस्ती, फरवरी 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के कुदरहा ब्लॉक पर हुई मारपीट की घटना में लालगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। लालगंज थानाक्षेत्र के हरैया निवासी संत कुमार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कुदरहा ब्लॉक पर शौचालय की शिकायत एडीओ पंचायत से करने की बात को लेकर विपक्षी भड़क गए। आरोपी पिता-पुत्र ने अपशब्द कहा। विरोध करने पर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी और उनके बेटे का मोबाइल लेकर चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी थानाक्षेत्र के कटया पंडित निवासी शेषराम और उसके बेटे राजकुमार वर्मा उर्फ अंकित चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच थाने के एसआई महेश शर्मा को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.