कौशाम्बी, मार्च 27 -- चायल के कठरा गांव का हाल अभी से बेहाल हो गया है। एक बस्ती के लोग पीने के पानी के लिए हैंडपंप पर अभी से संघर्ष कर रहे हैं। दोपहर में हैंडपंप पर लाइन लगी थी। सुबह और शाम क्या स्थिति होती होगी, अंदाजा लगाया जा सकता है। पीने के पानी के अलावा यहां अन्य कई समस्याएं हैं, लेकिन जिम्मेदारों की निगाह नहीं जा रही है। इससे गांव के लोग परेशान हैं। चायल ब्लाक के कठरा गांव के लोग एक नहीं बल्कि कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। फिलहाल पीने के पानी का संकट उनके लिए चिंता का विषय बना हुआ है। गुरुवार की दोपहर को एक बस्ती के लोगों की हैंडपंप पर लाइन लगी थी। बाल्टी-डिब्बा लेकर लोग पहुंचे थे। वह भी परिवार के साथ। इस बस्ती में एक ही हैंडपंप है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीने के पानी की समस्या तो है ही, गांव में नाली ध्वस्त ...