बस्ती, दिसम्बर 10 -- बस्ती। कोडीनयुक्त कफ सिरप बेचने वाली बस्ती जिले की पांच थोक फर्मों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की कार्रवाई डीएलए बस्ती मंडल नरेश मोहन दीपक ने की है। इन फर्मों ने लखनऊ की कंपनी से कोडीनयुक्त सिरप और दवा खरीद कर फुटकर दुकानदारों को बेची थी। डीएलए बस्ती मंडल नरेश मोहन दीपक ने मेसर्स गोयल फार्मा का फार्म 20बी व 21बी पर दो-दो लाइसेंस जारी था जिसे निलंबित कर दिया। मेसर्स आइडियल फार्मा एंड मेडिसिन सेंटर, मेसर्स संस फार्मा, यश मेडिसिन सेंटर, हर्ष मेडिसिन सेंटर का लाइसें निरस्त कर दिया है। इन चारों थोक फर्मों को फार्म 20बी और 21बी पर एक-एक लाइसेंस जारी है। इस प्रकार डीएलए ने 12 लाइसेंस निलंबित कर दिया है। गोयल फार्मा नरहरिया पुरानी बस्ती ने मेसर्स मेगा लाजिस्टिक 321 शॉप फर्स्ट फ्लोर ट्रांसपोर्टनगर पार्किंग नंबर प...