बस्ती, मई 23 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर शुक्रवार की सुबह पैदल जा रहे राहगीर को छावनी थानांतर्गत विक्रमजोत के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने ठोकर मार दी। गंभीर चोट आने से घायल व्यक्ति की मौत पर मौत हो गई। जबकि हादसे के बाद वाहन लेकर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि यह व्यक्ति शुक्रवार की सुबह अयोध्या की तरफ से किसी सवारी से आकर छावनी थानाक्षेत्र के पटखापुर के पास उतरा था। उसे बभनान जाना था। इसके लिए सवारी तलाश रहा था। पूछने पर लोगों ने बताया कि विक्रमजोत के पास से सवारी मिलेगी। इसके बाद वह पैदल ही विक्रमजोत की तरफ जा रहा था। रास्ते में किसी वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके पास से कोई पहचान पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.