देहरादून, जून 6 -- बस्ती बचाओ आंदोलन से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को नगर निगम में प्रदर्शन किया। इस दौरान बस्तियों में कार्रवाई का विरोध किया गया। नगर आयुक्त नमामी बंसल को ज्ञापन सौंपा गया। संयोजक अनन्त आकाश ने कहा कि नगर निगम की ओर से बस्तीवासियों को जारी नोटिस निरस्त होने चाहिए। उन्होंने कहा कि मुआवजे और पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही। सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि रिस्पना और बिंदाल नदी के किनारे अवैध निर्माण करने वाले कब्जाधारियों और सरकारी कब्जों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। नगर आयुक्त के समक्ष प्रभावशाली लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने, बस्तियों के लोगों को मालिकाना हक नहीं मिलने समेत अन्य मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठाया गया। इस दौरान जनवादी महिला संगठन की जिलाध्यक्ष नुरैशा अंसारी, समाजसेवी मौहम्मद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.