बस्ती, दिसम्बर 23 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गौर में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और डॉक्टरों की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक को जब अस्पताल लाया गया, तो वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। समय पर इलाज नहीं मिलने से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और स्टाफ के साथ तीखी नोकझोंक हुई। मिली जानकारी के अनुसार, गड़हा दलथममहन निवासी सत्यम सिंह बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आसपास के ग्रामीण उन्हें तत्काल उपचार के लिए सीएचसी गौर लेकर पहुंचे। आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर कोई भी डॉक्टर तैनात नहीं था। काफी देर तक घायल युवक दर्द से तड़पता रहा, लेकिन उसे प्राथमिक उपचार तक नहीं मिला। अस्पताल में डॉक्ट...