चम्पावत, फरवरी 15 -- टनकपुर, संवाददाता। टनकपुर के बस्तिया गांव में शुक्रवार देर रात हाथी फिर से घुस आया। इस दौरान हाथी ने गांव में काश्तकारों की खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को चौपट कर दिया। ग्रामीणों ने फसल का मुआवजा देने और गांव के किनारे सोलर फेंसिंग लगाने की मांग की है। टनकपुर-चम्पावत हाईवे से लगे बस्तिया गांव में बीते तीन दिन से हाथी का आतंक बना हुआ है। हाथी जंगल के रास्ते गांव में घुस रहा है। बस्तिया की निवर्तमान प्रधान कविता धौनी, राम सिंह धौनी ने बताया कि शुक्रवार देर रात हाथी ने काश्तकार महेंद्र सामंत और मान सिंह बोहरा की खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को चौपट कर दिया। जिससे काश्तकारों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। उन्होंने गांव किनारे सोलर फेंसिंग लगाने और फसल का मुआवजा दिए जाने की मांग की है। इधर शारदा रेंजर पीसी जोशी ने बताया कि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.