धनबाद, दिसम्बर 5 -- झरिया, प्रतिनिधि झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला इंडस्ट्री में गुरुवार की रात दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के सागर बाउरी का सिर फूट गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ झरिया थाना में लिखित शिकायत दी है। एक पक्ष की रिंकी देवी ने राजा पासवान, संजीत पासवान, धर्मेंद्र पासवान, विशाल पासवान, एवं मिटू देवी पर घर में घुसकर मारपीट और छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। रिंकी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को वह अपने बच्चे को लेकर इंडस्ट्री गोलाई स्थित दुकान जा रही थी। तभी राजा पासवान ने छेड़खानी करने लगा। सूचना मिलते ही पति उसके घर जा विरोध किया, तो उसने पति का सिर फोड़ दिया। वहीं दूसरे पक्ष की मिंटू देवी ने राजा बाउरी, सागर बाउरी, साधु भुइंया, जीत शर्मा, सूरज सिंह आदि पर मारपीट, चेन छिनतई व छेड़खानी करने की शिकायत...