धनबाद, अगस्त 5 -- झरिया, वरीय संवाददाता। गायत्री शक्तिपीठ बस्ताकोला से सावन की अंतिम सोमवारी पर भव्य कांवड़ जल यात्रा निकाली गई। शक्तिपीठ से मंगल स्तुति और प्रार्थना के साथ कावड़ यात्रा प्रारंभ हुई। जिला के विभिन्न जगहों से आए महिला पुरुषों ने भाग लिया। बस्ताकोला गोशाला से जल भरनी किया गया। इसके बाद शक्तिपीठ स्थित श्री प्राज्ञेश्वर महादेव मंदिर में जलार्पण किया गया। इस दौरान बाबा भोलेनाथ की जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंजते रहा। कार्यक्रम में मुख्य ट्रस्टी विभूति शरण सिंह, राकेश झा, राम प्रकाश, भुवनेश्वर शास्त्री, संजय सिंह, ममता सिंह, दुलारी पाठक, नमिता देवी, मीरा सिंह, कमला देवी, गुंजन देवी, रूबी देवी, उषा कुमारी, क्रांति देवी, गरिमा सिंह, पार्वती देवी, लता पाराशर, सरिता झा, आरती शर्मा आदि का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.