अल्मोड़ा, फरवरी 18 -- अल्मोड़ा। सोमेश्वर थाना क्षेत्र के बसोली स्थित शराब की दुकान के पास दो युवकों में विवाद हो गया। हेमंत सुयाल निवासी डोटियालगांव ने ताकुला चौकी में तहरीर है। कहना था कि वह अपने साथी भगवत गुसांई के साथ बाइक से घर की ओर आ रहा था। बसौली स्थित शराब की दुकान के पास आरोपी दीवान सिंह ने उस पर पीछे से धक्का देकर गिरा दिया। ईंट, पत्थर और शराब की बोतल से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। एक्सरे में उसकी पसली में फैक्चर निकला। एसओ मदन मोहन जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.