सहरसा, जनवरी 17 -- सहरसा, सहरसा विधानसभा के बसौना में पूर्व भाजपा विधायक संजीव झा की स्मृति में बसौना क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का फाइनल मैच उनके जयंती पर सम्पन्न हुई।बीसीए बसौना के खिलाड़ियों ने विजेता का खिताब जीता। उपविजेता टीम पंचगछिया के खिलाड़ियों ने भी उम्दा खेल भावना के संग दर्शकों को रोमांचित कियासमापन कार्यक्रम में दिवंगत पूर्व विधायक की पत्नी नगर निगम महापौर बेन प्रिया ने सम्मिलित होकर विजेता - उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किया ।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में केतन और गुलशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर जिला पार्षद विनीत कुमार सिंह बिड्डू , बनगांव थानाध्यक्ष , निगम पार्षद विनय कुमार ठाकुर , मिथिलेश कुमार बिट्टू , पार्षद प्रतिनिधि राजा मिश्रा , पिंटू सिंह , कुंदन राय , अकबर , सहित कई अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.