पिथौरागढ़, जनवरी 9 -- पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से लगे बसौड़ गांव में भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा ने जन समस्याएं सुनीं। शुक्रवार को गांव पहुंची दीपिका का ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा और फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। बाद में ग्रामीणों ने बारी-बारी से क्षेत्र की समस्याओं को उनके समक्ष रखा। प्रदेश मंत्री दीपिका ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...