मुरादाबाद, मार्च 21 -- कपूर कंपनी स्थित हुल्का माता के मंदिर चल रहे बसौड़े मेले में शुक्रवार को माता का दूसरा बार (दूसरा दिन) रहा। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देखते ही देखते मंदिर परिसर से बाहर तक कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने मंदिर खुलते ही शीतला माता के जयकारों और घंटों की गूंज के साथ माता के दर्शन किए। माता को बासी भोजन का भोग लगाया। लौंग, बताशे, नारियल और कौड़ी का प्रसाद चढ़ाया और चुनरी पहनाकर मन्नतें मांगी। इसके बाद मंदिर परिसर में ही बासी भोजन का प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद बच्चों ने मेले का लुत्फ उठाया। यह सिलसिला देर सायं तक चलता रहा। माता को चुनरी चढ़ाकर की आरती मुरादाबाद। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय महिला परिषद एवं ओजस्विनी महानगर ने कपूर कंपनी स्थित हुल्का माता मंदिर में माता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.