वाराणसी, जनवरी 9 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कोहरे और कड़ाके की ठंड का असर एक तरफ रोडवेज की बसों के सुगम संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा हैं। वहीं, इसका असर परिवहन निगम की आय घटने के रूप में भी सामने आ रहा है। इस समय परिवहन निगम (वाराणसी रीजन) के आठ डिपो में लगभग 30 फीसदी यात्री घट गए हैं। जिससे प्रतिदिन की आमदनी में भी औसतन 15 लाख तक की कमी आई है। मौसम की वजह से बसें अपने निर्धारित समय से देरी से रवाना हो रही हैं। वहीं, निर्धारित संख्या में यात्री नहीं मिलने की स्थिति में रात की सेवाएं निरस्त भी करनी पड़ रही है। कैंट बस अड्डे के आसपास डग्गामार वाहनों से भी आमदनी पर प्रभाव पड़ रहा है। परिवहन निगम (वाराणसी रीजन) के कैंट, काशी, वाराणसी (ग्रामीण), चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र और विंध्य नगर डिपो से प्रतिदिन 641 बसों का संचालन होता है। ...