बरेली, अक्टूबर 24 -- भाई दूज के पर बसों में मारामारी रही। बुधवार रात 12 बजे से गुरुवार शाम 6 बजे तक 50, 635 मुसाफिरों ने सफर किया। इनमें 75 फीसदी महिला यात्री रहीं। अब शुक्रवार से रविवार तक वापसी की भीड़ बसों में रहेगी। परिवहन निगम अधिकारियों ने बरेली रीजन में भाई दूज पर्व के चलते 623 बसों का संचालन किया। गुरुवार 11 बजे तक सामान्य भीड़भाड़ रही। दोपहर होते ही भीड़ चल पड़ी। सेटेलाइट पर पूरनपुर, बंडा, जैतीपुर की बसों का इंतजार करना पड़ा। पुराना बस स्टैंड पर हल्द्वानी मार्ग की अधिक सवारियां थीं। दोपहर से शाम तक आठ अतिरिक्त बसें हल्द्वानी मार्ग पर चलाई गईं। हर रूट की बसों में मारामारी थी। आरएम दीपक चौधरी के नेतृत्व में बस स्टैंडों पर एआरएम के साथ आठ-आठ टीमें कर्मचारियों की लगीं। जिससे बसों से संबंधित यात्रियों को कोई असुविधा न रहे। बुधवार रात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.