झुंझुनूं, फरवरी 6 -- राजस्थान में झुंझुनूं पुलिस ने गुरुवार को बसों में यात्रियों के बैग से गहने चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इनके पास से चोरी के आभूषण एवं नकदी बरामद की है। इस गिरोह ने राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हरियाणा के अलग-अलग जिलों में चलती बसों से जेवरात चोरी करने की 100 से ज्यादा वारदातें कबूल की हैं। पुलिस अधिकारी नारायण सिंह ने बताया कि इस मामले में राहुल (20), कुलदीप (36), लखन (28), सुखबीर राजेश (39) और फुल कुमार (42) को गिरफ्तार किया गया है। कुलदीप गिरोह का मुख्य सरगना है। ये सभी हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से 330 ग्राम सोना, 609 ग्राम चांदी सहित 37 हजार 250 रुपए बरामद हुए हैं। बरामद सामान की कीमत लगभग 30 लाख रुपए है। उन्होंने बताया कि आरोपिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.