रांची, फरवरी 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। खादगढ़ बस स्टैंड में आधा दर्जन बसों में आग लगाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में लोअर बाजार पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अर्जुन भोक्ता है और वह सिकिदिरी का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने माचिस का डिब्बा और लाइटर बरामद किया है। आग लगने की घटना के बाद पुलिस बस स्टैंड में लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकाली। पता चला कि एक युवक कपड़ा लेकर बस में घुसा और कुछ देर बाद निकला। उसी के बाद बसों में आग की लपटें उठने लगी थीं। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है। मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि एक फरवरी को दोपहर करीब ढाई बजे खादगढ़ा स्टैंड पर खड़ी छह बसों में अचानक आग लग गई थी, जिसमें सभी बसें जलकर खाक हो गईं। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.