बस्ती, जुलाई 15 -- बस्ती। सावन में श्रद्वालुओं की भारी भीड़ और कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने रोडवेज बसों का रूट डायवर्जन 18 जुलाई से लागू कर दिया है। परिवहन निगम की बसें दूसरे रूटों से चलाई जाएंगी। परिवहन निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। रूट बदलने से लखनऊ व अन्य शहरों की दूरी बढ़ जाएगी। दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, मथुरा सहित अन्य लम्बे मार्गों पर दौड़ने वाली 40 बसें अब बदले हुए रूट से चलाई जाएंगी। बीते वर्ष सावन महीने में बसें मनौरी-डुमरियागंज रोड़ से बेवा-उतरौला, गोंडा, जरवल रोड होते बारांबकी के रास्ते लखनऊ जा रही थीं। लखनऊ से इसी मार्ग से लौट रही थीं। इस वर्ष भी यही व्यवस्था लागू की गई है। दूसरी तरफ कलवारी-टांडा होते हुए पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे से भी बसों को लखनऊ भेजा जा रहा थीं। रूट डायवर्जन से दूरी 30 से 35 किमी बढ़ जा रही है। यात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.