लखनऊ, फरवरी 10 -- लखनऊ रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने मंगलवार को कैसरबाग डिपो व कार्यशाला का औचक निरीक्षण किया। बसों की उचित सफाई रखने और उनके शत-प्रतिशत संचालन पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने कुछ बसों में उचित सफाई न होने पर नाराजगी जताई, निर्देशित किया कि बसों को रूट पर भेजे जाने से पहले उसकी बेहतर साफ-सफाई की जाए। कार्यशाला परिसर को भी साफ-सुथरा रखें। कार्यशाला में खराब खड़ी बसों की शीघ्र मरम्मत करवा कर उसका संचालन कराने को कहा। उन्होंने ऑफ रोड बसों की संख्या शून्य करते हुए शत-प्रतिशत बसों के संचालन पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कैसरबाग डिपो जितेंद्र प्रसाद, सीनियर फोरमैन सविता, जूनियर फोरमैन असद अब्बास, बुकिंग लिपिक आमिर जावेद व अनिल अवस्थी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.