गिरडीह, फरवरी 8 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत बसरियाधाम हरला स्थित नव निर्मित ग्राम देवी मंदिर परिसर में रविवार से शिवशक्ति अचल प्राण प्रतिष्ठा सह शतचण्डी महायज्ञ का शुभारंभ होगा। महायज्ञ की शुरुआत प्रातः भव्य जलयात्रा एवं कलश यात्रा के साथ की जाएगी। यज्ञ समिति की देखरेख में शतचण्डी महायज्ञ की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। आयोजन को सफल बनाने में समिति के प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव, मुखिया प्रतिनिधि उमेश यादव, पूर्व मुखिया महेंद्र यादव, बालगोविंद यादव सहित कई गणमान्य लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। यह महायज्ञ नौ दिनों तक चलेगा, जिसकी पूर्णाहुति 16 फरवरी को वैदिक हवन, ब्राह्मण भोजन एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगी। महायज्ञ में हरला, शिवसिंघडीह, पेटहंडी तथा जमुआ क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। महायज्ञ के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.