कौशाम्बी, सितम्बर 8 -- मंझनपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में सोमवार को डीएम मधुसूदन हुल्गी ने जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक की। उद्यमियों की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि औद्योगिक आस्थान विकसित किए जाने के लिए चायल के बसुहार व सिराथू के औरेनी में भूमि चिन्हित किया गया है। शीघ्र ही अग्रिम कार्रवाई पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने सीएम उद्यमी युवा योजना अन्तर्गत विभिन्न बैंकों में लम्बित ऋण आवेदनों की बैंकवार समीक्षा की। इस दौरान लापरवाही पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी बैंकर्स को शीघ्र ऋण आवेदनों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि निवेश मित्र पोर्टल पर विगत एक माह में कुल 796 प्रकरण प्राप्त हुए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.