बागपत, जनवरी 9 -- खेकड़ा। पुलिस से बेखोफ बदमाशों ने अब बसी गांव मार्ग पर छह किसानों के नलकूप खंगाल डाले। बदमाश नलकूपों से हजारों रुपये के बिजली उपकरण चोरी कर ले गए। बदमाशों ने इन सभी नलकूपों में तोड़फोड़ भी की। जिससे किसानों को मोटा नुकसान पहुंचा है। पुलिस को घटनाओं की सूचना दे दी गई है। खेकड़ा और चांदीनगर थाना क्षेत्र में नलकूपों से उपकरण चुराने वाला गिरोह सक्रिय बना हुआ है। बीती रात फिर गिरोह के बदमाशों ने किसानों के नलकूप खंगाले। बदमाश बसी गांव मार्ग से किसान भीष्म नैन और योगेंद्र नैन निवासी बसी, उदयवीर, सिद्धांत, राजवीर और कालू निवासी खेकड़ा के नलकूपों से स्टार्टर, कटआउट, केबिल और ऑटोमेटिक उपकरण चोरी कर ले गए। बदमाशों ने इन सभी नलकूपों पर तोड़फोड़ भी की। जिससे किसानों को मोटा नुकसान पहुंचा है। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना है कि कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.