मुजफ्फर नगर, फरवरी 18 -- बसी कला गांव में ननद माना द्वारा प्रेम संबंध में बाधा उत्पन्न करने से क्षुब्ध होकर भाभी को चाकू से वार कर बुरी तरह से घायल करने एवं चार वर्षीय भतीजी इसरा का पानी में डुबोकर हत्या कर देने को लेकर बुधवार को भी गांव में गमगीन माहौल रहा। शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से गांव में पुलिस की तैनाती रही। परिजनों ने चार वर्षीय मासूम इसरा का शव गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक कर दिया। उधर माना को नींद की नशीली गोली लाकर देने वाला युवक फरार है। हालांकि पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। गांव में इस घटना की हर कोई निंदा कर रहा है। दो दिन पूर्व गांव बसीकला में घर सो रही महिला फिरदौस पर उसीकी ननद माना ने जानलेवा हमला कर दिया था। हमले के पीछे प्रेम संबंध का विरोध एवं जबरन बुढ़ाना से रिश्ता कर देना बताया गया है। इतना ही नहीं मा...