गुमला, सितम्बर 30 -- बसिया प्रतिनिधि। बसिया प्रखंड कार्यालय गेट के समीप रांची-सिमडेगा स्टेट हाईवे पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में अंचल कर्मी 30 वर्षीय सतीश उरांव की मौत हो गई। मृतक बसिया अंचल कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत था। वह जिले सिसई प्रखंड के रेडवा गांव का रहने वाला था। इस हादसे से बसिया अंचल के कर्मी गहरे शोक में हैं। जानकारी के अनुसार स्टेट हाई पर एक ट्रक खराब होने के कारण पर खड़ा था। रात करीब 11 बजे सतीश उरांव अपनी बाइक से आवास लौट रहा था,तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सतीश उरांव को करीब डेढ़ वर्ष पूर्व ही अंचल में लिपिक के पद पर नियुक्ति मिली थी। उसे अनुकंपा पर सरकारी नौकरी मिली थी। उनकी असामयिक मौत से न सिर्फ परिवार बल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.