गुमला, जनवरी 16 -- गुमला प्रतिनिधि। जिले के बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ममरला के समीप गुरुवार रात अनियंत्रित होकर बाइक से गिरने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई,जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान बसिया प्रखंड के टेंगरा बकसपुर निवासी संजय बाड़ा (20वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में कोलेबिरा निवासी छोटे सोरेंग और ममरला निवासी डेनियल लकड़ा शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर टेंगरा मेला देखने गए थे। मेला देखकर देर शाम घर लौटने के दौरान ममरला के समीप बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित एक घर से टकरा गई। टक्कर के बाद तीनों युवक बाइक से गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र बसिया पहुंच...