गुमला, फरवरी 20 -- बसिया, प्रतिनिधि। बसिसा के थाना चौक के समीप शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान ग्राम बसिया निवासी शंकर ओहदार (28 वर्ष) और रोहन सिंह (22 वर्ष) के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार दोनों युवक स्कूटी से कोनबीर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान थाना चौक के पास सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कृष्णा कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को बसिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ...