गुमला, अप्रैल 22 -- बसिया, प्रतिनिधि। जिले के थाना क्षेत्र के लोटवा गांव निवासी 35 वर्षीय बिनोद गोप की अपराधियों ने सोमवार दोपहर पत्थर से कूच कर निर्मम तरीके हत्या कर दी। घटना बानागुटु बाजारटांड़ के पास करंज पेड़ के निकट घटी। बिनोद अपने बुलेट मोटरसाइकिल से जोगोटोली से अपने घर लौट रहा था। जानकारी के अनुसार, विनोद रविवार को मझकेरा गांव में एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए जोगोटोली निवासी बिरसा मुंडा की बोलेरो गाड़ी लेकर कोलेबिरा गया था। सोमवार दिन के करीब 12 बजे लौटने के बाद उसने बिरसा मुंडा के घर पर गाड़ी खड़ी की और अपनी मोटरसाइकिल से घर के लिए रवाना हुआ। इसी दौरान करीब 12.30 बजे उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही बसिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बिनोद रांची स्थित बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.