गुमला, फरवरी 20 -- बसिया प्रतिनिधि। बसिया अनुमंडल मुख्यालय स्थित कोयल नदी पुल एक बार फिर दुर्घटना का गवाह बना। बुधवार दोपहर करीब एक बजे रांची की ओर से आ रहे ट्रेलर ट्रक को सिमडेगा की ओर से आ रहे हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बसिया पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाकर यातायात सुचारू कराया। द. कोयल नदी पर बना यह पुल 1960 के दशक में निर्मित हुआ था। उससे पहले राहगीर छठ घाट के पास नाव के सहारे नदी पार करते थे। निर्माण के समय यह पुल क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप था,लेकिन जैसे-जैसे खूंटी-कोलेबिरा मार्ग का चौड़ीकरण हुआ। बावजूद इसके पुल पर ध्यान नहीं दिया गया। वर्तमान में यह पुल संकरा पड़ गया है, जिससे द...