गुमला, जनवरी 11 -- बसिया, प्रतिनिधि । प्रखंड के बाघमुंडा में रविवार को छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में तेली समाज और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग शामिल हुए। बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू ने कहा कि राज्य में बनाए जा रहे कई कानून तेली समाज और पिछड़ा वर्ग के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में पिछड़ा वर्ग की आबादी 54 प्रतिशत से अधिक होने के बावजूद ओबीसी को केवल 14 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। इसके अलावा,पांचवीं अनुसूची वाले जिलों में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण समाप्त किए जाने से समाज में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर विचार नहीं किया गया तो समाज आंदोलन के लिए मजबूर होगा।केंद्रीय अध्यक्ष उदासन नाग ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से पिछड़ा वर्ग को उनके मूल अधिकारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.