गुमला, दिसम्बर 13 -- गुमला, प्रतिनिधि । जिले में नागरिकों की अंचल से जुड़ी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से शनिवार को बसिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अंचल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, बसिया एसडीओ, एलआरडीसी, सीओ -बीडीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी - कर्मी एक ही छत के नीचे बैठकर ग्रामीणों की समस्याओं को न केवल गंभीरता से सुना बल्कि कई मामलों का मौके पर ही समाधान भी सुनिश्चित किया। कार्यक्रम में पहुंचे नागरिकों ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में कई आवेदकों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निष्पादन हुआ। जिससे उनके चेहरे पर संतोष और खुशी साफ नजर आई।अखिलेश कुमार और प्रकाश सिंह सहित कई ग्रामीणों के दाखिल-खारिज के मामले, जो पहले वर्षों तक लंबित रहते थे, मात्...