गुमला, दिसम्बर 28 -- बसिया। उद्यान विभाग गुमला द्वारा बसिया के किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्ट्रॉबेरी के पौधों का वितरण किया गया। स्ट्रॉबेरी के पौधे चयनित लाभुक किसानों के बीच किया गया। पोकटा पंचायत के लोहरी, कुम्हारी पंचायत के बनागुटू, लुंगटु पंचायत के तालेसेरा और जोलो और तेतरा पंचायत के सिधमा तेतरा और सोलंगबीरा गांव में किसानों को पौधे उपलब्ध कराए गए। वितरण कार्य बसिया प्रखंड के उद्यान मित्र अजय कंसारी द्वारा किया गया। मौके पर लाभुकों को स्ट्रॉबेरी की खेती से होने वाले आर्थिक लाभ,पौधों की देखभाल और उत्पादन बढ़ाने की विधियों के बारे में जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...