गुमला, जनवरी 9 -- बसिया। प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरकार द्वारा प्राप्त कंबलों का वितरण झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष सुकरात उरांव ने असहाय, वृद्ध एवं गरीब लोगों के बीच किया। इस दौरान करीब डेढ़ सौ जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराए गए। सुकरात उरांव ने कहा कि प्रखंड की सभी पंचायतों में कंबल भेजे जा रहे हैं और जल्द ही मुखिया के माध्यम से हर जरूरतमंद परिवार तक कंबल पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में बीडीओ सुप्रिया भगत, सीओ नरेश कुमार मुंडा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...