गुमला, दिसम्बर 2 -- बसिया। पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ सोमवार देर रात मोरेंग पंचायत के पास कार्रवाई करते हुए रांची-सिमडेगा मुख्य पथ से बालू लदे एक हाईवा जब्त किया। थाना प्रभारी कृष्णा कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि रात करीब दो बजे एक वाहन अवैध तरीके से बालू ले जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चालक पुलिस को देख सड़क पर वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। मामले की जानकारी तुरंत गुमला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार को दी गई। खनन पदाधिकारी ने बसिया थाना में पहुंचकर पूरे मामले की जांच की और वाहन मालिक समेत अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ झारखंड लघु खनिज नियमावली व अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...