गुमला, अगस्त 8 -- बसिया, प्रतिनिधि। बसिया के महादेव कोना मंदिर परिसर में गुरुवार से दो दिनी अखंड भजन-कीर्तन का शुभांरभ हुआ। मौके पर जिला परिषद् अध्यक्ष किरणमाला बाड़ा सहित अन्य मौजूद रहे। 48 घंटे के अखंड कीर्त्तन में ढोल-मंजीरें की धून पर हरे-राम,हरे-कृष्णा के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। अखंड कीर्त्तन के धार्मिक अनुष्ठान में भजन मंडली के साथ-साथ कई गांवो के ग्रामीणों की उत्साहित सहभागिता रही। अध्यक्ष सतीश ओहदार ने बताया कि हर वर्ष सावन के अंतिम दिनों में मंदिर में अखंड भजन-कीर्त्तन का आयोजन किया जाता है। रोजाना भंडारे के आयोजन के साथ रक्षाबंधन के अवसर पर मेले व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं को उत्साह-उमंग दिखता है। इधर, दो दिनी अनुष्ठान को लेकर माहौल पूरी तरह भक्ति भाव में सराबोर दिख रहा है। आयोजन में सुनील साहु,बलिराम ओह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.