गुमला, जनवरी 7 -- बसिया, प्रतिनिधि। बसिया थाना क्षेत्र के कोनबीर में सोमवार रात हुई एटीएम चोरी मामले में पुलिस को बुधवार को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी किया गया एटीएम कामडारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटी-कोलेबिरा मुख्य पथ से करीब दो सौ मीटर अंदर मुरगा गांव जाने वाली सड़क किनारे से बरामद किया है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह गांव के छोटे बच्चों ने सड़क किनारे टूटे पड़े एटीएम को देखा। एटीएम में मौजूद कागज की पर्चियां निकाल कर बच्चे सड़क पर खेलने लगे। इसी दौरान किसी स्थानीय व्यक्ति ने इस दृश्य को देखा और मामले की सूचना बसिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चोरी हुआ एटीएम बरामद कर लिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने कोनबीर से एटीएम चोरी कर उसे मुरगा गांव जाने वाली सड़क तक ले गए। जहां एटीएम को तोड़कर उसमें रखे रुपय...