सिद्धार्थ, मार्च 26 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। शोहरतगढ़ क्षेत्र के बसहिया से सिसवा बुजुर्ग गांव तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण अधर में पड़ा हुआ था। इससे हो रही दिक्कतों को लेकर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने एक मार्च के अंक में खबर प्रकाशित की थी। खबर छपते ही जिम्मेदार हरकत में आ गए और कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके बाद संस्था ने तेज़ी से सड़क निर्माण कार्य कर लोगों के आवागमन को सुलभ कर दिया। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत नौडिहवा-सिसवा मार्ग के लगभग आठ किमी सड़क निर्माण कार्य पूरा होने की तरफ अग्रसर है। सोतवा नाला सिसवा गांव तक सड़क निर्माण हो गया है। गांव के बाहर कार्य होते ही यह मार्ग सीधे नेशनल हाईवे से जुड़कर लोगों के आवागमन को और आसान बना देगा। काफ़ी दिनों से राहगीर गड्ढों के हिचकोले व धूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.