जमुई, फरवरी 16 -- बरहट, निज संवाददाता महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को प्रखंड क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । सुबह से देर शाम तक शिवालयों में भक्त बाबा भोलेनाथ एवं माता पार्वती पर जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया। सुबह 4 बजे से ही भक्त मंदिर पहुंच पूजा-अर्चना में लीन दिखे। इस पावन अवसर पर किउल नदी के तट पर अवस्थित पत्नेश्वर धाम मंदिर में आस्था का सैलाब देखने को मिला। हर-हर महादेव और ओम नम: शिवाय के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। संध्या 6 बजे मंदिर से ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई। जिसमें भगवान शिव बसहा पर सवार दूल्हे के रूप में विराजमान थे। बारात में भूत-प्रेत बेताल और देवताओं की आकर्षक झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा पतनेश्वर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.