हमीरपुर, दिसम्बर 28 -- मुस्करा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव खड़ेहीलोधन के गंगा सागर स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने किया। इस मौके पर स्थानीय टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। जिसे देखने के लिए दर्शकों की भीड़ हुई। पहला मैच बसवारी व हमीरपुर के बीच खेला गया। जिसमें बसवारी टीम ने पहले टॉस जीतकर हमीरपुर टीम के कप्तान को बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। बल्लेबाजी करते हुए हमीरपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 109 रन बनाए। जवाब में उतरी बसवारी की टीम ने 8 ओवर 2 गेंद में 110 रन बनाकर नौ विकेट से मैच जीत लिया। दूसरा मैच सायर व रामबाग राठ की टीम के बीच खेला गया। जिसमें सायर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 71 रन आउट हो गई। जवाब में रामबाग राठ की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर एक गेंद म...