बगहा, फरवरी 16 -- चौतरवा, एक संवाददाता। संत गुरु रविदास जी के जयंती के उपलक्ष्य में थाना क्षेत्र के बसवरिया पंचायत के पड़री गांव में शनिवारी की रात्रि सामूहिक शादी का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री सतीश चन्द्र दुबे, मुखिया रौशन तिवारी,भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि सहित हजारों की भीड़ साक्षी रही। पंचायत के मुखिया रौशन तिवारी सहित समिति के लोगों के द्वारा अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुखिया ने बताया की ग्रामीणों के सहयोग से पड़री गांव में ग्यारह जोड़े वर बधुओं की शादी संत गुरु रविदास के जयंती के उपलक्ष्य में संपन्न कराया गया। इस सामूहिक कन्या विवाह को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। हजारों की भीड़ ने वर वधु को आशीर्वाद देने का कार्य किया। इस दौरान बारातियों का स्वागत गांव के लोगों ने किया...