बेगुसराय, फरवरी 5 -- बेगूसराय। तारा कॉलेज ऑफ एजुकेशन विक्रमपुर में बच्चों के अधिकारों के संरक्षण पर बुधवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना था। इसमें रैली, घर-घर अभियान, और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसी विभिन्न गतिविधियां शामिल थीं। सचिव राजकिशोर सिंह कहा कि महाविद्यालय परिवार हर परिस्थिति में प्रशिक्षुओं के सहयोग में सदैव तत्पर रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...