देवघर, अक्टूबर 11 -- देवघर। शहर के बसमता कृष्णा कॉलोनी के लिए लगाया गया 63 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर खोलकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने का स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार जेबीवीएनएल के जेई राजेंद्र कुमार टीम के साथ दोपहर में उक्त ट्रांसफॉर्मर को खोलने गए थे। जेई व उनकी टीम का मोहल्लेवासियों ने विरोध कर दिया। लोगों के विरोध को देखते हुए जेई ट्रांसफार्मर खोलकर नहीं ले जा सके। मोहल्ला निवासी सुलेखा सिंह, टिंकू कुमार यादव, महेश यादव आदि ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी में पिछले एक साल से लो-वोल्टेज की समस्या है। इससे करीब 500 की आबादी प्रभावित है। मोहल्लेवासियों के प्रयास से जेबीवीएनएल ने श्रावण से पहले कॉलोनी के लिए 63 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया, लेकिन अब तक उसे इंस्टाल नहीं किया गया है। इस कारण नय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.