फतेहपुर, फरवरी 9 -- जहानाबाद। थाना क्षेत्र के बसफरा गांव में सोमवार को बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह मौजूद रहे। इस दौरान महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए उन्हें जागरुक किया गया। सम्मेलन में महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी और कानूनी अधिकारों पर चर्चा की गई। उपस्थित महिलाओं से संवाद कर उन्हें किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...