नई दिल्ली, फरवरी 7 -- बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को उत्तर प्रदेश यूनिट के मंडल, जिला और विधानसभा आदि स्तर तक के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों की बड़ी बैठक की। मायावती ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर में गहन विचार-विमर्श किया। मायावती ने अपने कोर वोट बैंक दलितों के साथ ही ब्राह्मणों को भी साधने का खुला संकेत दे दिया है। बसपा 2027 में दलित-ब्राह्मण कार्ड खेलेगी। बैठक में विधानसभा चुनाव 2027 प्लान के तहत मायावती ब्राह्मण समाज का हिमायत करती नजर आईं। ब्राह्मण समाज को लेकर मायावती ने भाजपा पर निशाना भी साधा। मायावती ने कहा है कि भाजपा राज में ब्राह्मण समाज उपेक्षित, दुखी और परेशान है। उन्होंने यह भी कहा कि ब्राह्मण समाज अपनी उपेक्षा, असुरक्षा और असम्मान आदि के विरुद्ध काफी मुखर है। ऐसा नहीं कि चुनावी प्लान के तहत बसपा पहली बार ब्राह्मण का...