विकासनगर, दिसम्बर 11 -- विकासनगर, संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी की ओर से छोटूवाला में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें एसआईआर और संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। तय किया गया कि एसआईआर को लेकर संगठन हर बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को बीएलए नियुक्ति करेगी। संगठन के प्रदेश महासचिव और टिहरी लोकसभा प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने एसआईआर को लेकर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि अपने- अपने क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ताओं को बीएलए नियुक्त करें ताकि अपने साथियों के वोटों को बचाया जा सके। इस दौरान 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि पे पार्टी संगठन को मजबूत करें। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सागर, देशराज, रमेश चंद, बृजेश कुमार, जसवंत चौधरी, जयपाल सिंह, आईपी वर्मा...